खाद-बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सघन छापामार कार्रवाई
किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दतिया में खाद एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों पर सघन छापामार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक, अभिलेखों एवं विक्रय व्यवस्था की जांच की गई। तथा शासन के निर्धारित मानकों एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh
Datia, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026