शारदीय नवरात्रि में रतनगढ़ माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दतिया जिले के सेवढ़ा विकासखंड में स्थित रतनगढ़ माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस से अब तक लगभग 8 से 10 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मंदिर के पट 24 घंटे दर्शनार्थ खुले रखे गए हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Department of Religious trusts & Endowments, MP
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Datia
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #रतनगढ़मातामंदिर #शारदीयनवरात्रि #सेवढा़ #MadhyaPradesh
67 views | Datia, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026