बिना एसएमएस अलर्ट के संचालित हार्वेस्टर मशीनों पर होगी कार्रवाई
जिले में हार्वेस्टर मशीनों के संचालन में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर जांच की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम बड़ौनिया में हार्वेस्टर मशीनों की जांच के दौरान बिना एसएमएस अलर्ट के संचालन का मामला सामने आया।
कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने हार्वेस्टर संचालकों को निर्धारित प्रावधानों के तहत एसएमएस अलर्ट सुनिश्चित करने तथा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh
3 views | Datia, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026