सिरसागंज: सिरसागंज नगर में धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा निकाली गई, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
सिरसागंज नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इटावा रोड स्थित भदेसरा मोहल्ले से शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी डॉ. गुरुदत्त सिंह, भाजपा युवा नेता विपिन शिवहरे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।