बिजावर: छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना ने कम नामांकन पर अधिकारियों को फटकार लगाई, लापरवाह स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
छतरपुर में कलेक्टर मृणाल मीना ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में छात्रों के शत-प्रतिशत नामांकन और अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए। केन-बेतवा परियोजना से विस्थापित गांवों के बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। राजनगर और बिजावर में कम नामांकन पर गुरुवार की शाम 4 बजे नाराजगी जताई।