सिरसागंज: थाना अरांव पुलिस टीम ने गांव भारौल बाईपास से एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के अरांव थाना पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त शिवराज उर्फ करू पुत्र रामेश्वर यादव निवासी ग्राम कुंजपुर हवेली थाना अरांव जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 28 वर्ष को गांव भारौल बाईपास पर नगला कद्दू को जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लिए जाने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद की गई है।