सिरसागंज: गांव लखनई में विद्युत आपूर्ति की वज़ह से पानी को तरस रहे ग्रामीण, प्रार्थना पत्र देकर SDM से की समस्या के निदान की मांग
मामला फिरोजाबाद के नारखी की ग्राम पंचायत रामगढ़ उम्मरगढ़ के गांव लखनई का है जहां पिछले कई दिनों से ख़राब पड़ी विद्युत डीपी के कारण जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु लगी टंकी बंद पड़ी है। जिसकी वज़ह से पेयजल के लिये ग्रामवासी बेहद परेशान है। जिसको लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर एसडीएम से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।