सिरसागंज: गाॅव नगला चंदी के पास ऑटो में बैठकर जा रहे एक युवक की जेबकतरे ने काटी जेब, उड़ाये 22 हजार रूपये, पीड़ित पहुॅचा थाने
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गाॅव नगला चंदी के समीप बुधवार को दिन के करीब 1 बजे गाॅव बैजुआ खास निवासी अमित कुमार उर्फ भोला पुत्र सोनपाल हैदराबाद से सिरसागंज आया और नगर के अराॅव रोड बाईपास से ऑटो में बैठकर अपने गाॅव जा रहा था तभी उसके बगल में बैठे जेबकतरे ने अमित की जेब काटकर उसमें रखे 22 हजार रूपये उड़ा लिए और साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।