सिरसागंज: मौहल्ला अंबेडकर नगर में एक महिला के साथ नशे में धुत पति ने की मारपीट, पीड़िता शिकायत लेकर पहुंची थाने
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने पहुंचकर अपने पति के विरुद्ध शिकायत की है कि उसका पति आएदिन शराब पीकर गाली गलौज कर मारता पीटता है तथा शराब के लिए पैसे मांगता है और मना करने पर मारपीट करते हुए घर से निकालने की धमकी देता है। मंगलवार को सुबह शराब के नशे में पति द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई।