सिरसागंज: गांव शेखूपुर में तहसील प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, स्कूल के खेल मैदान को कराया कब्जा मुक्त
तहसील सिरसागंज क्षेत्र के गांव शेखूपुर में बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम ने स्कूल के खेल मैदान से जेसीबी द्वारा अवैध कब्जे को हटवाकर कब्जा मुक्त कराया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा स्कूल के खेल के मैदान पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। अधिकारियों के द्वारा मौके पर नाप तौल के बाद कब्जा ग्रस्त जगह को जेसीबी के द्वारा खाली करा दिया गया।