सिरसागंज: करहल तिराहे से पुलिस व SOG टीम ने हत्या के मामले में 20 वर्ष से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सिरसागंज क्षेत्र के करहल तिराहे से थाना सिरसागंज पुलिस और एसओजी टीम द्वारा हत्या के मामले में 20 वर्ष से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शातिर अभियुक्त द्वारा वर्ष 2004 में जगदीश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और फरार हो गया था। शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।