फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने 2 अभियुक्तों को चोरी की टिर्री, 2 तमंचा 315 बोर और 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर दो अभियुक्तगण सोनू पुत्र केरन सिह निवासी राजा का ताल थाना टूण्डला, विकास पुत्र मुरलीधर निवासी हिमाँयूपुर पथवारी मन्दिर के पास थाना दक्षिण को नानक वाली गली स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की हुई एक टिर्री व दो तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।