फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर में बिजली बोर्ड से महिला को लगा करंट, जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर निवासी महिला 30 वर्षीय रजनी पत्नी पिंटू शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे बिजली के बोर्ड में मोबाइल लगाने जा रही थी, इसी दौरान उसे बोर्ड से करंट लग गया। चीख सुनकर परिजन एकत्रित हुये, तत्काल उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया।