फिरोज़ाबाद: आई.जी. जॉन आगरा ने फिरोजाबाद पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया
आईजी जॉन आगरा दीपक कुमार फ़िरोज़ाबाद में दो दिवसीय बार्षिक निरिक्षण पर रहे। शनिवार की दोपहर साढ़े 12 पुलिस लाइन का वार्षिक निरिक्षण किया और पुलिस अधिकारियो के साथ मीटिंग की। इस दौरान आईजी दीपक कुमार ने मीडिया को बताया है पिछले साल की अपेक्षा में इस बर्ष क्राइम का ग्राफ घटा है। और आगामी त्यौहार को लेकर कहाँ है पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।