फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के गांव पचवान में युवक ने नीम के पेड़ से फांसी लगाई, हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना नारखी क्षेत्र गांव पचवान निवासी करीब 25 वर्षीय युवक लवकुश ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आते जाते ग्रामीणों ने जब फंदे पर लटका देखा तो परिजनों व पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँचे परिजनों में शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुँच गई। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।