फिरोज़ाबाद: नगला बरी क्षेत्र में वृद्ध ने दबंगों पर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया, विरोध पर मारपीट और विषैला खिलाने का आरोप
दिल्ली निवासी मोहम्मद रफी उर्फ हाजी शफीक का फिरोजाबाद में नगला बरी पर मकान है वह किरायेदार द्वारा कब्जे की शिकायत पर शनिवार दोपहर तीन बजे करीबन आये तो आरोप है वहां के कुछ दबंग जिन्हांेने मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया, जब विरोध किया तो उसके संग मारपीट करते हुये कुछ विषैला खिला दिया जबरन, सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच जिला अस्पताल भेजा।