हमीरपुर: जिला प्रेस स्थायी समिति की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा
हमीरपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रेस स्थायी समिति की बैठक हुई। बैठक में पत्रकारों से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के साथ ही प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पत्रकारों ने समिति की भूमिका और उसके उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए पत्रकारों से जुड़े शिकायत, विवाद अथवा उत्पीड़न के मामलों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का सुझाव दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाओं तथा अन्य जनहित के मुद्दे उठाए गए।
जिलाधिकारी अशोक कुमार ने पत्रकारों के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया प्रशासन और समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। जनहित