बलरामपुर: अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की
बलरामपुर रविवार पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।