ओबरा: करहिया गांव में करैत सांप ने महिला को डसा, अस्पताल में इलाज जारी है
Obra, Sonbhadra | Oct 18, 2026 सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी 23 वर्षीय पूनम देवी पत्नी राम परिखा को रविवार की दोपहर करीब 12 बजे करैत सर्प ने काट लिया।बताया जा रहा है कि पूनम देवी अपने कच्चे घर के बाहर दीवार की पुताई कर रही थीं। इसी दौरान छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में काट लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।