बांसगांव: बांसगांव थाना के जयन्तीपुर गांव के पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने बताई हत्या की आशंका
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना के जयन्तीपुर गांव के पोखरे के अंदर संदिग्ध परिस्तिथियों में स्वर्गीय सोमनाथ के 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में मिला है। वीरेन्द्र का शरीर रस्सी से बंधा हुआ था। मृतक के परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। वीरेंद्र कुमार सुबह सोकर उठे तो घर वालों से गाय को दुहने की बात कहकर निकले थे।