बांसगांव: गगहाँ थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के मिश्रौली के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से पल्सर बाइक पर सवार व्यक्ति की हुई मौत
गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम के समीप मिश्रौली के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से पल्सर बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को आनन फानन में लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीराम ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नगवा पंडित गांव के निवासी जय कुमार के रूप में हुई है।