बांसगांव: एचपी पेट्रोल पंप डिघवा में खड़ी ट्रेलर से चोरी करने वाले एक आरोपी को बाँसगाँव पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
बांसगांव पुलिस ने 20 फरवरी को एच पी पेट्रोल पंप डिघवा में खड़ी ट्रेलर से चोरी करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान बांसगांव के माड़ापार निवासी सत्येंद्र यादव के रूप में हुई। आरोपी सतेंद्र यादव के पास से चोरी किया हुआ एक ट्राला व एक अदद इंजन तथा एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया।