बांसगांव: मालहनपार मे ठेले पर सो रहे फल विक्रेता का ऑटो चालक ने सर के निचे से पैंट किया गायब, पैंट मे थे 66100 रुपये, CCTV मे कैद
गोरखपुर जनपद के मालहनपार चौराहे पर फल बेचकर ठेले पर सो रहे दुकानदार के सर के निचे से एक ऑटो चालक ने दुकानदार ने पैंट गायब कर दिया था। फल विक्रेता के पैंट में कुल 66100 रुपए मौजूद था। जहां पैंट सहित रुपये लेकर ऑटो चालक वाहन से फरार हो गया। पूरा मामला चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला 4 अगस्त 2024 का है।