बांसगांव: भौआपार में स्थित मुंजेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर के दान पात्र से चोरी करने वाली चार महिलाओं को बेलीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेलीपार एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि चार महिलाओं द्वारा संतोषी माता मंदिर बाबा मुंजेश्वरनाथ मंदिर भौवापार में दान के रुपये चोरी करते हुए महिला पुलिसकर्मीयों द्वारा पकड़ा गया। मौके से सभी महिलाओं के पास से चोरी के सात हजार रुपये बरामद कर लिए गए। पुलिस ने चारों आरोपित महिलाओं की पहचान करके उन्हें मंगलवार को जेल भेज दिया।