बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड अधिवक्ता एसोसिएशन के मंत्री ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- अधिवक्ताओं को फंसाने की साजिश कर रहे अधिकारी
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन मंत्री दिनेश कुमार राजभर ने गुरुवार को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। मंत्री दिनेश कुमार राजभर ने गुरुवार को शाम 5 बजे कहा कि अब तक चले आंदोलन के दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वाले अधिवक्ताओं को अब तहसीलदार अपना टारगेट बना रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई का बहाना ढूंढ रहे है।