बेल्थरा रोड: बहुताचक उपाध्याय गांव में कलश यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु, आठ दिवसीय श्रीमद भागवत महायज्ञ एवं संगीतमय कथा प्रारंभ
बहुताचक उपाध्याय गांव स्थित शिव मंदिर पर आठ दिवसीय श्रीमद भागवत महायज्ञ एवं संगीतमय कथा प्रवचन शुक्रवार को विधि विधान के साथ प्रारंभ हुआ। पहले दिन मनीष कुमार सिंह गब्बर के देखरेख में विशाल कलश यात्रा निकाला गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा एवं युवती श्रद्धालुओं द्वारा पीला वस्त्र धारण कर कलश लेकर सरयू किनारे तक पहुंचे और कलश में जल भरें।