बेल्थरा रोड: भूमि सौदे में लेनदेन के विवाद पर उभांव थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस से की गई शिकायत
उभांव थाना क्षेत्र निवासी जमशेद आलम ने भूमि सौदा को लेकर हुए लेनदेन के विवाद में जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है और उभांव थाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जमशेद आलम ने गुरुवार को 3 बजे के आसपास बताया कि एक जमीन सौदे में उसने मध्यस्थता किया था। इस सौदे में नौशाद ने केदार के खाते में 10 लाख रुपए ट्रांसफर किया।