बेल्थरा रोड: कृषि मंडी के पास नकाबपोश बदमाशों ने फर्नीचर कारोबारी दंपति के साथ मारपीट कर लाखों के आभूषण एवं मोबाइल की छीनैती की
उभांव थाना के कृषि मंडी के समीप वार्ड नं 13 निवासी फर्नीचर कारोबारी दंपति के साथ स्कॉर्पियो सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट किया और हथियार के बल पर लाखों के आभूषण एवं कीमती मोबाइल की छीनैती कर निकल भागे। घटना बुधवार के रात की है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की।