बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने अधिकारियों की लालफीताशाही की शिकायत की, आंदोलन जारी रखने का लिया निर्णय
बेल्थरारोड तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों की गुरुवार को अधिवक्ता भवन में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के रवैए के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला और अधिकारियों के लालफीताशाही को गिनाया। जिसके बाद सीआरओ द्वारा पूर्व में मिले आश्वासन से आंदोलन स्थगित होने की उम्मीद समाप्त हो गई और अधिवक्ताओं ने एकस्वर से आन्दोलन जारी रखने का निर्णय लिया।