मड़ावरा: मड़ावरा सीएचसी में जन औषधि केंद्र शुरू, मरीजों को बाजार से 50 से 70 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाएं
मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का संचालन शुरू हो गया। लंबे इंतजार के बाद खुले इस केंद्र से मरीजों और स्थानीय लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं मिलेंगी। केंद्र संचालक राजा यादव ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि ऐसी कई दवाएं जो सरकारी अस्पताल या बाजार में नहीं मिलतीं, उन्हें यहां उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी