जमुई: नाबालिग की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज
जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वीडियो को बिना ब्लर किए वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने मामले में अब पुलिस वैसे सोशल मीडिया से जुड़े एकाउंट को खंगालने में जुट गई है। इस दौरान जमुई जिले के अलावा अन्य इलाकों के करीब 120 सोशल मीडिया आईडी को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज की गई है। उक्त जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे SP विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना चेहरा ब्लर किए वीडियो साझा करने वाले इंटरनेट मीडिया अकाउंट को चिह्नित किया जा रहा है।
अब तक जमुई में 120 इंटरनेट मीडिया अकाउंट चिह्नित किए गए हैं, जिसमें पीड़िता नाबालिग की पहचान उजागर की गई है। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट शामिल हैं। इन अकाउंट के विरुद्ध टेकडाउन की कार्रवाई शुरू की गई है। #spjamui #jamuiPolice #jamuibihar #jamuitopnews #Crime
Jamui, Jamui | Sep 22, 2026