थरथरी: अस्ता पंचायत सरकार भवन के पास तीन बदमाशों ने बराती से छीने बाइक, मोबाइल व ₹2000
थाना क्षेत्र के अस्ता पंचायत सरकार भवन के पास तीन बदमाशों ने बराती से बाइक, मोबाइल एवं दो हजार नगद रुपया छीन लिया। पीड़ित चण्डी थाना क्षेत्र के महकार विगहा निवासी नीतिश कुमार ने बताया कि अपने दो मित्र के साथ थरथरी थाना क्षेत्र के गवसपुर बराती गया था। करीब डेढ़ बजे रात्री में गवसपुर गांव से लौटने के दौरान तीन बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व दो हजार रुपया छीन लिया।