#Kullu मणिकर्ण घाटी के कसोल में बेजुबानों की सेवा के लिए महिला मंडल आगे,
देसी चैनल कुल्लू
मणिकर्ण घाटी के कसोल में पिंकू भंडारी और हुक्म राम जी के आह्वान पर महिला मंडल कसोल बेजुबान गौधन की सेवा के लिए आगे आया।
कसोल की पूनम जी के सहयोग से पत्ती-घास की व्यवस्था की गई, जबकि महिला मंडल की माताओं-बहनों ने घास की कटान और ढलान का कार्य किया। इस घास-पत्ती यानी धाम को गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से गौधन के लिए उपलब्ध करवाया गया।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाली सभी माताओं-बहनों, दानी सज्जनों और गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि गौधन की सेवा के लिए अभियान लगातार जारी है और समाज के सहयोग से बेजुबानों तक चारे की व्यवस्था पहुंचाई जा रही है।
इस सेवा कार्य में पिंकू भंडारी, हुक्म राम, सतीश राणा, छापे राम, कमलेश ठाकुर, अजय शर्मा, टिकम राम, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, कर्म सिंह, सुमन सूद, कातु राम, नीरज कुमार, रोशन कुमार, सुभाष, जतिन ठाकुर, दास देव राज, चुनी महंत, गुलाब विष्ट, रोहित विष्ट और गिरिराज विष्ट सहित अनेक गौ सेवकों ने सहयोग दिया।
Shera negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026