दृष्टिबाधित युवाओं को दी गई डिजिटल तकनीक की जानकारी, कुल्लू में आयोजित हुई कार्यशाला
नई तकनीक के माध्यम से सामान्य होगा दृष्टिबाधित युवाओं का जीवन
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के बचत भवन में नेशनल फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों से भी आए दृष्टिबाधित युवाओं के द्वारा भाग लिया गया और यहां पर डिजिटल तकनीक के माध्यम से अपने जीवन को सामान्य बनाने के बारे में भी जानकारी ली गई। वही कुल्लू पुलिस महिला थाना प्रभारी उमा ठाकुर भी कार्यशाला में मौजूद रही। नेशनल फेडरेशन का द ब्लाइंड के वाइस प्रेसिडेंट संतोष कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य मकसद था कि जो भी दृष्टि बाधित युवा है वह नई डिजिटल डिवाइस के बारे में जानकारी ले और उसके माध्यम से अपने जीवन को सामान्य बना सके।
Kullu, Kullu | Sep 12, 2026