पडरौना: कुशीनगर पुलिस कप्तान ने पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक की, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
कुशीनगर में SP संतोष कुमार मिश्रा ने रविवार को पुलिस कार्यालय में सभी सीओ और अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, जांच, एसआर, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय में दाखिला हेतु लंबित केस डायरी व एफआर पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में एएसपी निवेश कटियार भी मौजूद रहे। पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोपरि हैं।