पडरौना: मठिया सहकारी समिति पर खाद के लिए किसानों की लगी भारी भीड़, अवैध वसूली करने का लगा आरोप
कुशीनगर जनपद में खाद संकट के बीच किसानों की जेब पर डाका डाले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मठिया सहकारी समिति पर आज दोपहर करीब 2 बजे महिला और पुरुष किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसानों का आरोप है कि समिति पर 266.50 रुपए की जगह 280 और 300 रुपए में खाद बेची जा रही है। दरअसल, जिले में महीनों से खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जिम्मेदार बेखबर