प्रतापगढ़: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रंजीतपुर चिलबिला के कर्बला स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने शनिवार शाम 5 बजे मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत रंजीतपुर चिलबिला के कर्बला स्थल का निरीक्षण किया। ताजिया जुलूस मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को ढीले तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण पर्व मानने की अपील की।