श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य 'श्रीकृष्ण भजन संध्या' का आयोजन किया गया।
श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, शिवपुरी में भव्य 'श्रीकृष्ण भजन संध्या' का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध ध्रुपद शैली का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्वालियर के प्रख्यात कलाकारों — श्री यखलेश बघेल, सुश्री योगिनी ताम्बे एवं श्री तेजस भाटे द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति और मनमोहक भजनों ने उपस्थित सभी श्रोताओं एवं भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों, संगीत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार।
#shivpuri
102 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 4, 2026