लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान 'रोको टोको' अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच
लखीसराय में मध पदार्थ एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात निर्यात पर रोक एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सक्रिय है. इस कड़ी में गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात्रि गश्ती के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया. शुक्रवार अपराह्न 1:15 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा किया गया.