भोरे: बगहवा मिश्र और जगतौली में पैक्स की आम सभाएं संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
भोरे प्रखंड के बगहवा मिश्र और जगतौली में मंगलवार की दोपहर दो बजे पैक्स की आम सभाएं संपन्न हो गई। ये बैठक निबंधक, प्राथमिक कृषि साख समिति, पटना के निर्देशानुसार आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना और चल रही योजनाओं की समीक्षा करना था। इस दौरान समिति के कार्यप्रणाली लाभांश वितरण आदी सुविधाओं की समीक्षा की गई।