भोरे: लखराव शिव मंदिर के पास पुलिस ने एक बोलेरो से 48 कार्टून देशी शराब बरामद की, तस्कर फरार
भोरे थाना क्षेत्र के लखराव शिव मंदिर के पास शुक्रवार की रात करीब 9 बजे पुलिस ने कार्रवाई कर जहां एक बोलेरो से 48 कार्टून देशी शराब को बरामद कर ली। वही तस्कर अंधेरे में पुलिस को चिकना देकर फरार हो गया। बोलेरो को पुलिस ने जब्त कर फरार तस्कर की पहचान करने में जुट गई है। शनिवार की दोपहर एक बजे पुलिस के अनुसार लखराव शिव मंदिर के पास वाहनों की जांच कर रही थी।