भोरे: गोपालपुर पंचायत में मुखिया की जीत के जश्न में आर्केस्ट्रा का आयोजन, वीडियो वायरल होने पर आई प्रतिक्रिया
प्रखंड की दो पंचायतों में हुए उप चुनाव के बाद जगतौली और गोपालपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए दो नए चेहरे मिले। जिसके बाद गोपालपुर पंचायत में मुखिया के जीत में ऑर्केस्ट्रा आयोजित कर जश्न मनाया गया। गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पर घूमकर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी।