भोरे: भोरे में पैथालॉजी लैब का ताला तोड़कर लाखों के उपकरण चोरी, संदेह के आधार पर चार लोगों पर मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के भोरे मेन रोड में संचालित एक पैथोलॉजी लैब में बीती रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लैब से सीबीसी मशीन, बायोमेट्रिक एनालाइजर, माइक्रोस्कोप, प्रिंटर, ग्लूकोमीटर, इकाई मशीन सहीत कई उपकरणों की चोरी कर ली गई है। रविवार की दोपहर एक बजे लैब संचालक मुकेश कुमार के अनुसार वो लैब बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह आए तो शटर का ताला टूटा था।