भोरे: भोरे में दामाद को विदेश भेजने के नाम पर एक शख्स से ₹2.80 लाख की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेंद्र गांव के वीरेंद्र मांझी से उसके दामाद को विदेश भेजने के नाम पर 2=80 लाख रूपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर ठगी के शिकार वीरेंद्र मांझी ने मथौली गांव के हरिशंकर सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि वीरेंद्र मांझी ने अपने दामाद को विदेश भेजने के लिए रूपये दिए थे।