भोरे: सावन के पहले सोमवार पर प्राचीन शिव मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, हर हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण
भोरे क्षेत्र के विभिन्न प्राचीन शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवारी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख शांती और समृद्धि की मंगल कामना की। सुबह 7 बजे से ही मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। हाथ में बेलपत्र जल लिए भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अर्पित कर मनोकामनाएं मांगी।