प्रतापगढ़: चिलबिला पहुंचे BJYM के कार्यकर्ताओं ने मनायी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
प्रतापगढ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में रविवार दोपहर 12.15 बजे कार्यकर्ताओं ने चिलबिला चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलामंत्री अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष महावीर पाल और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद् और राजनीतिज्ञ थे ।