आबू रोड: आबूरोड के मुदरला का एक युवक हुआ बड़ी ठगी का शिकार, ईरान-अमेरिका युद्ध का झांसा देकर युवक से ₹20 लाख की ठगी
आबूरोड में सस्ते सोने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुदरला निवासी प्रवीण सिंह राजपूत को ईरान-अमेरिका युद्ध का हवाला देकर 60 लाख रुपये का सोना मात्र 20 लाख रुपये में दिलाने का लालच दिया गया। 16 मार्च को आबूरोड के होटल कैडलवुड में पाली के बीजापुर निवासी जोराराम ने उसकी मुलाकात मुंबई निवासी चुन्नीलाल से करवाई।