तिलहर/शाहजहांपुर
====
विजेता खिलाड़ियों
को मिला सम्मान।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
क्षेत्र के गांव धन्योरा निवासी समाजसेवी ने हथोड़ा स्टेडियम में गांव के किशोरों के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने का मौका दिलाया।
सोमवार को हथोड़ा स्टेडियम में1600,800और 4000 मीटर की दौड़ में कुल 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया।1600 मीटर में शिवम सिंह प्रथम रहे।400 मीटर में प्रशांत सिंह प्रथम रहे।शिवम चौहान 800 मीटर विजेता बने।
विजेता प्रतियोगियों को समाजसेवी शिवम सिंह के द्वारा उपहार देकर उनका उत्साह वर्णन किया गया।इसके साथ ही शिवम सिंह ने विजेताओं को जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह,एडीएम वित्त अरविंद कुमार,ददरौल विधायक अरविंद सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव,एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र से मुलाकात करने का मौका भी दिया।विजेता प्रतियोगी उपहार के साथ ही गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर बेहद प्रसन्न हुए।