तिलहर/शाहजहांपुर
====
महिला ने दबंगों पर सामान
फेंकने का आरोप लगाया।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
मौजमपुर पुलिस चौकी के निकट रहने वाली अग्नि पीड़ित महिला ने दबंगों पर अपना घरेलू सामान जवान बाहर निकाल कर फेंकने का आरोप लगाया।
मौजमपुर पुलिस चौकी से बामुश्किल 50 मीटर की दूरी पर बीते दिनों एक मकान में एलपीजी गैस सिलेंडर से आग लगने के चलते विधवा महिला अंजूलता के मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था।जिसके बाद लोगों ने सहयोग दिया था।अभी महिला अपने बेटे शिवम और अभिषेक के साथ जीवन को संभालने का प्रयास कर ही रही थी कि शनिवार शाम को उनके साथ महिला के अनुसार दबंगों ने मारपीट की जिस पर 112 पुलिस सेवा को फोन किया लेकिन पुलिसकर्मी सिर्फ रस्म अदायगी कर चले गए और कोई कार्यवाही नहीं की।
जब दोबारा धमकाया गया तो महिला बेटों सहित कोतवाली पुलिस से गुहार लगाने पहुंची तो पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।जब मंजूलता वापस लौटी तो देखा कि उनका सारा सामान दबंगों के द्वारा उठाकर घर से बाहर फेंक दिया गया था।फेंकें गए सामान में चारपाई,विस्तर,राशन सहित अन्य छोटा-मोटा सामान शामिल था।
पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाएं जाने की गुहार लगाईं।