तिलहर/शाहजहांपुर
====
कन्हैया की छठी
धूमधाम से मनाई गई।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की छठी के अवसर पर भंडारों का आयोजन किया गया।
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण की छठी के अवसर पर भक्तों के द्वारा अपने घरों और मंदिरों में कढ़ी चावल पूरी सब्जी आदि का भोग लगाकर भंडारा कराया गया।नगर के स्टेशन रोड स्थित रस्तोगी मंदिर मोहल्ला,पचासा स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर,मोहल्ला कुंवरगंज स्थित सावित्री देवी धर्मशाला मंदिर आदि पर भगवान श्री कृष्ण की छठी पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता रवि, आशुतोष सिंह,अशोक रस्तोगी,वैभव रस्तोगी,रामजी शास्त्री,दिनेश सिंह,सुनील शर्मा,कीर्ति देव मिश्रा,शीलेंद्र मोहन मिश्रा,रितिक गुप्ता,शानू गुप्ता आदि मौजूद रहे।